भोपाल।मध्य प्रदेश के सागर जिले के पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की मिसाल पेश करते हुए बीना तहसील की वेटनरी डॉक्टर डॉ. प्रेरणा ठाकुर ने अपने घर की छत को एक खूबसूरत मिनी गार्डन में बदल दिया है। उनकी इस अनोखी पहल की चर्चा इन दिनों पूरे जिले में हो रही है। करीब 100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस गार्डन में 150 से अधिक पौधे लगाए गए हैं, इन पौधे में फूलों के फौधे, फलों की पौधे के अलावा छायादार और औषधीय पौधों शामिल हैं।
बचपन से था बागवानी का शौक
वेटनरी डॉ. प्रेरणा के अनुसार उन्हें बचपन से ही बागवानी करने का शौक था। बागवानी की कला उन्हे अपने नाना से मिला था। इसीलिए डॉ. प्रेरणा आज बागवानी की शौकिन है। आज उनकी चर्चा पुरे मध्य प्रदेश में हो रही है।
खाली पड़ी जगह को बनाया हरा-भरा
डॉ प्रेरणा बहुत पहले से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी संगोष्ठियों में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं और अपने विचार रखती थीं। उनकी पहली पोस्टिंग उज्जैन में हुई, जहां उन्होंने किराए के घर के बाहर खाली पड़ी जगह को हरा-भरा कर दिया। इसके बाद जब उनका ट्रांसफर सागर हुआ, तो उन्होंने अपने घर की खाली छत को उपयोग में लाते हुए इसे एक सुंदर गार्डन में परिवर्तित कर दिया।