
नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और अस्थिर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके, पूर्वोत्तर और तटीय भारत में गरज/बिजली, तेज़ हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सबसे अधिक तापमान ओडिशा, मध्यप्रदेश में 38.8°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 14.4°C दर्ज किया गया।
गरज के साथ तेज हवा चल सकती है
26 मार्च तक इस क्षेत्र में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है। 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बारिश अधिक व्यापक हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26, 28 और 29 मार्च को मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
पुर्वी भारत में भी भारी बारिश
बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 26-31 मार्च तक गरज-चमक, तेज़ हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा के कुछ इलाकों में 26 मार्च को 7-11 सेमी तक भारी बारिश दर्ज की गई। 27-28 मार्च को पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी है।