गर्मियों में फूल नहीं है तो लगाए रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधा

    03-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।मार्च का महीना आते ही मौसम गर्म हो जाती है। सर्दियों और बसंत में जो फूल खूब खिलते थे, वे तेज धूप में कम हो जाते हैं। ऐसे में गार्डन थोड़ा सूना-सूना सा दिखने लगता है। लेकिन अगर आप चाहें तो बिना फूलों के भी अपने घर और बगीचे को रंगों से भर सकते हैं। आजकल रंगीन पत्तियों वाले पौधे तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ये पौधे कम देखभाल में भी लंबे समय तक सुंदर बने रहते हैं और घर को मॉडर्न व फ्रेश लुक देते हैं।

रंगीन पत्तियों से सजा गार्डन

फूलों वाले पौधे मौसम के अनुसार बदलते रहते हैं, लेकिन रंगीन पत्तियों वाले पौधे सालभर अपनी शोभा बनाए रखते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये तेज धूप, आंशिक छाया या घर के अंदर भी अच्छे से बढ़ सकते हैं।

कोलियस रंगों का पौधा

कोलियस ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियों में कई रंग एक साथ दिखाई देते हैं। हरा, गुलाबी, लाल, पीला और बैंगनी रंग इसकी पत्तियों में खूबसूरती से घुले-मिले होते हैं।

क्रोटन

क्रोटन पत्तियों पेंटिंग के तरह क्रोटन की पत्तियां देखने में ऐसी लगती हैं जैसे किसी ने उन पर ब्रश से रंग भर दिए हों। पीला, नारंगी, लाल और गहरा हरा रंग इसकी पहचान है। यह पौधा घर के बाहर और अंदर दोनों जगह लगाया जा सकता है, बस इसे हल्की धूप मिलती रहे।

कैलेडियम की दिल के आकार की रंगीन पत्तियां

कैलेडियम की पत्तियां दिल के आकार की होती हैं और उन पर सफेद, गुलाबी और हरे रंग के सुंदर पैटर्न बने होते हैं। यह पौधा ज्यादा तेज धूप पसंद नहीं करता।