राजसमंद में एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर मनाई गई फागोत्सव

    03-Mar-2026
Total Views |

जयपुर। राजस्थान के राजसमंद शहर के माहेश्वरी मोहल्ले में सखीया ग्रुप की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने फूलों की होली खेती जिससे वातावरण भक्तिमय बना दिया। जिसमें देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे आयोजन को पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वर मिला।

फूलों से सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकी

फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण की प्रतिमा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया और मनमोहक झांकी सजाई। सजीव प्रस्तुति और साज-सज्जा ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। झांकी के सामने महिलाओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और आयोजन को उत्सवी रूप दिया।

एक दूसरे पर फूलों की रंग बरसाई गई

इस दौरान लोगों ने लोगों पर अनेक तरह के रंग-बिरंगे सिजनल फूलों को एक दूसरे के उपर बरसाई गई। इस दौरान ऐसा लग रहा था, की पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है। कार्यक्रम के दौरान महाराज गजानन आओ म्हारे कीर्तन में रंग बरसाओ, आज ब्रज में होली रे रसिया, जैसे पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई।