मार्च में लगाएं ये सभी पौध, गर्मियों में फूलों से महकेगा बगीचा

    03-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।मार्च का महीना आते ही मौसम बदलने लगता है। बागवानी के लिए सबसे सुनहरा समय शुरू हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आने वाली तपती गर्मियों में आपका बगीचा फूलों से लदा रहे और ठंडी रंगत दे, तो अभी से तैयारी शुरू करना जरूरी है। मार्च में कुछ पौधे के नाम बताने वाले है, जिन्हें आसानी से उगाया जा सकते है।

मार्च में लगाए यह पौधा

मार्च में लगाए जाने वाले पौधे में जिनिया, सूरजमुखी और बालसम जैसे खूबसूरत फूल शामिल हैं, जो न केवल देखने में सुंदर हैं बल्कि कम देखभाल में जल्द तैयार हो जाता है।

जिनिया

जिनिया मार्च में लगाए जाने वाला सबसे अच्छा पौधा माना जाता है। जो कम मेहनत में जल्द तैयार होकर शानदार फूल देता हैं। बागवानी के जानकारों का माने तो इस फूल को सूरज की रोशनी बहुत पसंद हैं। इनके रंग इतने गहरे होते हैं कि ये बगीचे को एक पेंटिंग जैसा बना देते हैं।

साल्विया फ्लावर

अगर आप अपने गमले में कुछ अलग और फूल लगाना चाहते है तो, साल्विया को जरूर लगाएं। ये फूल लंबी स्पाइक्स के रूप में खिलते हैं और आमतौर पर बैंगनी, नीले या लाल रंगों में मिलते हैं।

गुलमेहंदी

गुलमेहंदी बगीचे में एक पारंपरिक और पुराना जादू बिखेरता है। इसके फूल मोतियों जैसे चमकते और गहनों जैसे रंगों वाले होते हैं। इन्हें ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है जो नम हो और जिसमें जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो।