अमरूद के पेड़ में आएंगे बहुत ज्यादा फल, बस मार्च में करें यह काम

    03-Mar-2026
Total Views |


नई दिल्ली।अमरूद की खेती में भारत दुनिया में सबसे आगे है। हमारे देश में लगभग 3.50 लाख हेक्टेयर भूमि पर अमरूद की बागवानी हो रही है, जिससे 53.68 लाख टन अमरूद का उत्पादन होता है। अमरूद स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, इसलिए इसकी बागवानी घरों से लेकर व्यावसायिक स्तर तक की जाती है।

अमरूद से कितने बहार की लें फसल?

अमरूद में साल में 3 बार फूल और फल आते हैं, जिन्हें अमरूद में फूल को बहार कहा जाता है। अम्बे बहार में फरवरी-मार्च में फूल और जून-जुलाई में फल आते हैं। वहीं मृग बहार में जून-जुलाई में फूल और सर्दियों में फल आते हैं। तीसरा हस्त बहार इसमें सर्दियों में फूल,और बसंत में फल आते है।

मार्च में करें यह काम

मार्च के महीने में अमरूद के पौधों में अच्छी वृद्धि और ज्यादा फलों के लिए हल्की कटाई करें, पुरानी और सूखी टहनियां हटाएं। इसके बाद जड़ों के पास अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या एनपीकेडालें। मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए तने के पास मल्चिंग करें।

सिंचाई है बेहतर

मार्च में अगर फूल आ रहे हैं, तो हल्की सिंचाई करें, लेकिन अगर आप सर्दियों की फसल  चाहते हैं, तो पानी कम दें ताकि पौधा तनाव में रहे और नई वृद्धि न करे। क्योंकि इस समय मौसम गर्म होने लगता है इसलिए मार्च के महीने में सिंचाई करना बेहतर होता है।