करनाल।हरियाणा के किसान अब अपनी उपज को मंडी में सीधे बेच पाएंगे। अब उपज बेचने के लिए किसानों को बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि हरियाणा सरकार ने किसानों की मंडी तक पहुंच आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड राज्यभर में ‘ग्रामीण हाट मंडी’ स्थापित करेगा, जिन्हें किसान उत्पादक संगठनों के पैक हाउस से जोड़ा जाएगा।
फसल को नुकसान होने पर मुआवजा
मिलेगी
खास बात यह है कि पहली ग्रामीण हाट मंडी 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर शुरू की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से किसानों को फायदा होगा। उनकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। वहीं, प्राकृतिक आपदा से फलों की फसल को होने वाले नुकसान पर मुआवजा 50,000 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा।
बजट पेश के दौरान सीएम ने की घोषणा
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए ये घोषणाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बागवानी विभाग का पुनर्गठन कर उसका नाम ‘हॉर्टिकल्चर एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट’ रखने का प्रस्ताव दिया है, ताकि उत्पादन, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग को एक साथ जोड़ा जा सके।