
नई दिल्ली।आज के बदलते समय में किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर अब फूलों की खेती कर रहे है। कम जमीन में फूलों की खेती से बेहतर कमाई, सूरजमुखी जैसे मार्किट फूल की बढ़ी मांगखेतों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक एफ.आर. कोसरिया, उद्यान विभाग छत्तीसगढ़ के अनुसार अगर किसान सही जानकारी और देखभाल के साथ फूलों की खेती करें तो यह पारंपरिक खेती की तुलना में ज्यादा मुनाफा दे सकती है।
सूरजमुखी जैसे दिखने वाले फूल की बढ़ी मांग
इस समय सूरजमुखी जैसे दिखने वाले खास फूल की मांग बढ़ रही है। यह फूल लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय है। यह फूल देखने में सूरजमुखी जैसा लगता है और अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों का ध्यान आसानी से खींच लेता है। स्थानीय स्तर पर इसे मार्किट नाम से जाना जाता है।
फूलों की खेती आज के समय का नया विकल्प
फूलों की खेती करने वाले किसानों के अनुसार, फूलों की खेती से बेहतर आय हो रही है। फूलों की खेती में मेहनत जरूर लगती है, लेकिन अगर इसकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो इससे अच्छी आमदनी भी हो सकती है।कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फूलों की खेती कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है।