यह महिला किसान गुलाब-सदाबहार उगाकर कमा रही है मुनाफा

    09-Mar-2026
Total Views |

आजमगढ़।पारंपरिक खेती से हटकर किसानों के द्वारा अब व्यावसायिक तौर पर बड़े पैमाने पर फसलों की खेती कर रहे है। इससे किसान बेहतर कमाई कर सकते है। किसान अब अनाजों के उत्पादन के अलावा व्यावसायिक रूप से सब्जी एवं फूलों की खेती कर रहे हैं, जिसकी मार्केट में डिमांड काफी अधिक है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी कई किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर सब्जियां एवं कई तरह के फूलों का उत्पादन किया जाता है। जो उनके आय का एक मुख्य साधन बन रहा है, आजमगढ़ में किसानों के द्वारा कई तरह के फूलों की खेती की जा रही है।

महिला भी कर रही है फूलों की खेती

इस क्षेत्र में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहीं हैं। आजमगढ़ में कई महिला किसान है जो व्यावसायिक रूप से फूलों की खेती कर रहे हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। आजमगढ़ के भंवरनाथ क्षेत्र में रहने वाली रंजन मौर्य इन्हीं किसानों में से एक है।

सदाबहार का भारी डिमांड

रंजन मौर्या के अनुसार सदाबहार के फूलों की डिमांड आजमगढ़ में कई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के द्वारा भी की जाती है। आजमगढ़ में ऑर्गेनिक इंडिया नामक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा सदाबहार के फूलों की डिमांड की जाती है, उनके द्वारा खेतों में लगाने के लिए बी भी उपलब्ध कराया जाता है।