महाराष्ट्र में हापुस आम पर मौसम की मार, उत्पादन घटने की आशंका

    09-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र का हापुस आम अल्फांसो पूरे दुनिया भर में फेमस है। यह अपने स्वाद और खास खुशबू के लिए मशहूर है। यह मौसम हापुस आम के शौकीन लोगों के लिए निराशाजनक है। आम की पैदावार पर गंभीर असर पड़ा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार यहां 80 से 85 प्रतिशत तक फसल खराब हो सकती है।

मौसम में बदलाव के कारण संकट

कोंकण क्षेत्र में जिसमें मुख्य रूप से रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले शामिल हैं, देश में हापुस आम का सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र माना जाता है। यहां की जलवायु और मिट्टी इस खास किस्म के आम के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। लेकिन इस बार मौसम के बदलाव ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

बागवानों की आय पर पड़ेगी असर

कोंकण क्षेत्र के बागवानों हापुस आम की बागवानी पर निर्भर है। आम का सीजन उनके लिए साल की सबसे बड़ी कमाई का समय होता है। लेकिन इस बार उत्पादन में भारी गिरावट की संभावना ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है।