अब AI करेगा फलों की छंटाई और धुलाई, इस मशीन से जल्दी से होगा काम

    09-Mar-2026
Total Views |

नई दिल्ली।कृषि-बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक आने से फलों की उत्पादन करने वाले बागवानों और व्यापारी के लिए कटाई के बाद फलों की सफाई, छंटाई और ग्रेडिंग के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसी दिशा में ICAR-सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, भोपाल ने एक  AI आधारित ऑटोमैटिक फ्रूट ग्रेडर मशीन विकसित किया है

SortNet तकनीक से जल्दी होगा काम

आमतौर पर फलों की ग्रेडिंग और छंटाई का काम पूरी तरह मैन्युअल यानी हाथों से किया जाता है। इसमें काफी समय लगता है और बड़ी संख्या में मजदूरों की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा इंसानी गलती की संभावना भी रहती है, जिससे कई बार अच्छे और खराब फलों की सही पहचान नहीं हो पाती, लेकिन SortNet तकनीक इन समस्याओं को काफी हद तक कम कर देती है।

एक घंटे में लगभग 1,700 फलों की छंटाई

इस तकनीक की खास बात यह है कि यह 90 प्रतिशत से अधिक सटीकता के साथ काम करती है। यानी ज्यादातर मामलों में फल की क्वालिटी का सही आकलन हो जाता है। इतना ही नहीं, यह मशीन एक घंटे में लगभग 1,700 फलों को प्रोसेस कर सकती है।