मार्च-अप्रैल में शुरू करें पपीते की बागवानी, होगी रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन

    09-Mar-2026
Total Views |

पटना। बिहार के समस्तीपुर के किसानों का सपना होता है कि वह कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सके। आज के बदलते समय में किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नगदी फसल कमा सके। ऐसी ही एक फसल पपीता है, जिसकी खेती कम समय में अच्छी पैदावार देने के लिए जानी जाती है। अगर सही तरीके से पपीते की बागवानी की जाए तो पपीते की बेहतर पैदावार बढ़ेगी।

कम समय में बेहतर कमाई

बागवानी के विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ा बदलाव और सही जानकारी से किसान बेहतर लाभ कमा सकते हैं। खासकर फल वाली खेती आज के समय में किसानों के लिए कमाई का अच्छा साधन बनती जा रही है। बाजार में फलों की खेती लागातार बढ़ रही है। ऐसे में किसान अगर फलों की खेती शुरू करें तो उन्हें अच्छी कीमत भी मिल सकती है।

मार्च-अप्रैल पपीते की बागवानी के लिए बेहतर

मार्च-अप्रैल का महीना पपीते के खेती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस समय खेत में पौधा रोपण करने से पौधों की बढ़वार अच्छी होती है और उत्पादन भी बेहतर मिलता है।मौसम अनुकूल रहने के कारण पौधे जल्दी विकसित होते हैं और फल भी अच्छी गुणवत्ता के होते हैं। पौधों को बढ़ने के लिए अनुकूल तापमान और नमी मिलती है।