उत्तर प्रदेश में आम की बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, योगी सरकार के मंत्री ने दिया निर्देश

    09-Mar-2026
Total Views |


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आम की बागवानी को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। राज्य के के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में संचालित औद्यानिक विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

आम और पान उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन

बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन, गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना, बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना, फलपट्टी विकास योजना, पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषकों के लिए औद्यानिक विकास योजना तथा राजकीय पौधशालाओं में पौध उत्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई।

शहरी क्षेत्रों में भी बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा

एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए कहा कि चयनित जनपदों में विपणन केंद्र स्थापित कर आवश्यक उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों में भी बागवानी को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा प्रदेश के राजमार्गों के किनारे पौधारोपण का कार्य उद्यान विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर किए जाने के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।