Indoor Plants for Nautapa : नौतपा की भीषण गर्मी से बचाएंगे ये पौधे! बिना AC-Cooler घर रहेगा ठंडा

    19-May-2026
Total Views |

Indoor Plants for Nautapa :
25 मई 2026 से नौतपा की की शुरुआत हो रही है, जिसका मतलब ये है कि गर्मी और ज़्यादा प्रचंड होने वाली है। 25 मई से 2 जून तक सूर्य देव पृथ्वी के सबसे करीब रहेंगे। मतलब ये 9 दिन सबसे गर्म होने वाले हैं। ऐसे समय में तो घर के अंदर भी इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है कि कहीं भी सुकून नहीं रहता है। इसके लिए लोग घर को ठंडा रखने के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। हालांकि, हर समय एसी या कूलर चलाना आसान नहीं है। क्योंकि इससे बिल भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और ये शरीर के लिए अच्छे भी नहीं हैं।

ऐसे में आप चाहें तो घर को ठंडा रखने के लिए कुछ पौधे लगा सकते हैं। विशेष बात ये है कि ये पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि आसपास आपको हरियाली भी देखने को मिलती है। चलिए बताते हैं आपको उन पौधों की लिस्ट ...

स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को लोग अपने घर के अंदर लगाना खूब पसंद करते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये कम धूप में भी रह सकता है। आप इसे कमरे या लिविंग रूम में लगा सकते हैं।

मनी प्लांट
मनी प्लांट तो लगभग सभी घरों में लगा होता है। ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु के हिसाब से भी अच्छा होता है। ये बेल वाला पौधा होता है। ये दीवार और बालकनी को हरा-भरा लुक देने का काम करेगा। साथ ही ये हवा को भी प्यूरीफाई करने का काम करता है।

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे की तो भारतीय घरों में पूजा होती है। इसे लगाने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। साथ ही इसे लगाने से घर में आसपास फ्रेशनेस बनी रहती है।

अरेका पाम
अरेका पाम की बात करें तो ये बड़े कमरे या लिविंग एरिया में अच्छा लगता है। लोग इस पौधे को इन्हीं जगहों पर लगाना पसंद करते हैं। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ ही जाती है, बल्कि घर में ताजगी भी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप ये पौधा लगाती हैं तो घर के आसपास का तापमान थोड़ा कम हो सकता है।

एलोवेरा
एलोवेरा गर्मियों में घर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी खास बात तो ये है कि ये कम देखभाल में भी बढ़ सकता है।आप इसे बालकनी और खिड़की के पास लगा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा पानी न दें। वरना इससे पौधे की जड़ खराब हो सकती है।

नौतपा में पौधों का ध्यान कैसे रखें
*सुबह या शाम पानी जरूर दें।
*दोपहर में पानी देने की गलती न करें।
* बहुत ज्यादा पानी न डालें।
* सूखी पत्तियां हटाते रहें

अब अगर आप सोच रहे होंगे कि क्या सिर्फ पौधे रखने से घर में ठंडक बनी रहेगी? ऐसा बिल्कुल नहीं है, लेकिन पौधे धूप का असर थोड़ा कम करने में मदद करते हैं। इन्हें लगाने से हवा भी शुद्ध होती है।