Pest Control Plants For Kitchen : किचन से दूर भागेंगे कॉकरोच और छिपकली, बस लगा लें ये खुशबूदार पौधे

    29-May-2026
Total Views |

Pest Control Plants For Kitchen :
आप किचन में खाना बना रहे हों और अचानक कोई कॉकरोच या छिपकली दिख जाए, तो मन खराब हो जाता है। ज़्यादातर लोग इनसे पीछा छुड़ाने के लिए केमिकल वाले जहरीले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, जो खाने-पीने की जगह के लिए सेफ नहीं होते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई की खिड़की पर रखे छोटे-छोटे पौधे एक नेचुरल पेस्ट कंट्रोल का काम कर सकते हैं? ये सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं, इनकी खुशबू इन कीड़े मकोड़ों को घर से बाहर रखने में भी बेहद मददगार साबित होती है। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे-

मिंट
पुदीना एक ऐसा पौधा है जिसे आप आसानी से ऊगा सकते है। इसकी तेज और तीखी खुशबू इंसानों को तो ताजगी देती है, लेकिन चींटियों, मक्खियों और यहां तक कि चूहों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आती। अगर आपके किचन काउंटर पर चींटियां आती हैं, तो वहां पुदीने का एक छोटा गमला रख दें। इसकी गंध से वे नज़र नहीं आएँगी।

लेमन ग्रास
अगर आप मच्छरों से परेशान हैं , तो आप किचेम में लेमनग्रास लगा सकते हैं। लेमनग्रास में मौजूद सिट्रोनेला नामक तेल का इस्तेमाल बाजार में मिलने वाली कीटनाशक अगरबत्तियों में किया जाता है। किचन की खिड़की पर लेमनग्रास लगाने से मच्छर और छोटे उड़ने वाले कीड़े अंदर नहीं आते। इसके अलावा, इसकी ताजी पत्तियों का इस्तेमाल आप अपनी चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।

तुलसी
हम सभी भारतीयों के घरों में तुलसी का पौधा तो होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी खुशबू मच्छरों और घरेलू मक्खियों को दूर रखने में मदद करती है। अगर आपकी रसोई में मक्खियां आती हैं, तो आप तुलसी का प्लांट लगा लीजिये।

लैवेंडर

छिपकली और कीटों को किचन से दूर रखने के लिए आप लैवेंडर की प्लांट लगा सकते हैं। लैवेंडर खुशबू के लिए मशहूर है। किचन के किसी कोने में जहां धूप आती हो, वहां लैवेंडर लगाने से कॉकरोच और अन्य कीटों का आना कम हो जाता है। यह न केवल कीटों को दूर रखता है बल्कि किचन की दुर्गंध को भी खत्म करता है।

गेंदा
गेंदे के फूल देखने में तो सुन्दर लगते ही हैं इसके फूलों की महक भी काफी स्ट्रॉन्ग होती है। किचन के बाहर या खिड़की पर लगा गेंदा, एफिड्स और अन्य छोटे कीटों को घर के अंदर घुसने से रोकता है।