Enter your Email Address to subscribe to our newsletters
शिमला: हिमाचल प्रदेश के बागवानी विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय प्रशिक्षण पर बेंगलुरु में है। इस दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी का निरिक्षण किया और हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की। फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी जरबेरा पौधे तैयार कर हिमाचल सहित दुसरे राज्यों के बागवानों को भी उपलब्ध कराती है। विशेषज्ञों का मानना है कि हिमाचल के मैदानी इलाकों में जरबेरा फूलों की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं।
हिमाचल सरकार बागवानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ताकि वे उत्पादन को बढ़ा सकें। सरकार फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस लगाने पर 85% तक सब्सिडी और फूलों की खेती पर 50% का अनुदान भी प्रदान कर रही है। एक हजार वर्गमीटर के पॉलीहाउस में लगभग 6,000 जरबेरा पौधे लगाए जा सकते हैं, जिनसे 9-10 महीने में 6-8 लाख रुपये तक की आय हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बागवानी विभाग की सहायता योजना भावनगर किसानों के लिए वरदान
राज्य सरकार फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य में बागवानी विभाग के अधिकारी किसानों से मिल रहे है ताकि उनकी रुचि फूलों की खेती में बढ़ें। इस पहल का उद्देश्य अधिक बागवानों को फूलों की खेती से जोड़कर बागवानी के क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
यह दौरा बहुत अहम् माना जा रहा है इससे हिमाचल में फूलों की खेती को एक नई दिशा मिलेगी और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आर्थिक स्तिथि में सुधार कर सकेंगे, इतना ही नहीं राज्य सरकार के राजस्व में भी इज़ाफ़ा होगा।