Enter your Email Address to subscribe to our newsletters
नई दिल्ली। बिहार के पटना में बागवानी महोत्सव 2024 का आगाज हो चुका है। इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर बिहार कृषि विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार इस बागवानी महोत्सव में बिहार सहित देश के अन्य हिस्से से भी लोग भाग लेंगे। बिहार सरकार के कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बागवानी महोत्सव में जिले के बड़े किसान भाग लेंगे जो बागवानी के क्षेत्र में बेहतर काम किए है। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का समापन 18 फरवरी को किया जाएगा।
माननीय उप मुख्यमंत्री – सह – कृषि मंत्री श्री @VijayKrSinhaBih जी द्वारा बागवानी महोत्सव 2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। सचिव कृषि विभाग श्री @SAgarwal_IAS जी द्वारा माननीय मंत्री का स्वागत किया गया। @dralokghosh @abhitwittt @HorticultureBih @AgriGoI @IPRD_Bihar pic.twitter.com/FNWAfc6LFV
— Agriculture Department, Govt. of Bihar (@Agribih) February 16, 2024
इस आयोजन का उद्देश्य किसानों के अनुभव को साझा करना
इस बागवानी महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य किसानों के अनुभव और उनके ज्ञान को लोगों तक पहुंचाना है। बागवानों और किसानों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को एक प्लेटफॉर्म तैयार करना है। वही प्रतियोगिता में पुरस्कार देकर किसानों को सम्मान प्रदान करना है। इस बागवानी महोत्सव में 50 से अधिक स्टॉल लगाये गए हैं। इनमें फल, फूल, सब्जी, औषधीय पौधे के नर्सरी द्वारा भी स्टॉल लगाया गए है। यहां देश के अलग-अलग नर्सरी के स्टॉल लगे है। रंग-बिरंगे फूलों के पौधों का भी स्टॉल लगाया जा रहा है। इसके साथ-साथ बिहार सरकार ने सभी जिलों के किसानों को भी अपनी-अपनी स्टॉल लगाने के लिए आग्रह किया है।