Agricultural Mechanics and International Exhibition was inaugurated on March 2 in Bengaluru,

बेंगलुरु में अंतर्राष्ट्रीय कृषियांत्रिकी प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दो मार्च को अंतर्राष्ट्रीय कृषि यांत्रिकी  प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसका आयोजन केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं  फिक्की द्वारा किया जा रहा है। चार दिवसीय इस प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन है। इसके  प्रमुख विषयों में कृषि में तकनीकी नवाचार और विशेष कौशल शामिल हैं। यह प्रदर्शनी न केवल किसानों को आर्थिक सुधार और कृषि-यांत्रिकी की जानकारी देगी, बल्कि यह कृषि क्षेत्र में आने वाली बड़ी चुनौतियों को उजागर करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

 नई दिल्ली में हुआ था पांच संस्करण  काआयोजन 

बता दें कि बेंगलुरु से पहले  इस प्रदर्शनी के पांच संस्करण नई दिल्ली में आयोजित गए थे। बेंगलुरु प्रदर्शनी में कृषि-बागवानी के क्षेत्र में मशीनों के महत्व, तकनीकी जानकारी को रेखांकित किया गया है। इसके साथ ही यहां तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ जल संसाधनों के उपयोग, मिट्टी की उर्वरता को भी प्रमुखता से लिया गया  है।छठें संस्करण यानी 2022 से इसे कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थानांतरित कर दिया गया, ताकि उपमहाद्वीप के उस क्षेत्र की तकनीकी जरूरतों को पूरा किया जा सके, जहां की  खेती  मुख्य रूप से फल और सब्जी उत्पादन पर केंद्रित है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999