Today we are going to tell you which vegetable you cultivate in March.

मार्च में नर्सरी से इन सब्जियों के पौधे लाकर करें खेती, होगी बेहतर पैदावार

नई दिल्ली। आप तो जानते हैं, वसंत ऋतु आने के बाद मौसम में बदलाव आ जाता है। इसी मौसम में किसान सब्जियों की खेती करते हैं। एक कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, मार्च महीना  सब्जी की खेती के लिए बेहतर माना जाता है। इसीलिए आज नर्सरी टुडे आपके लिए यह जानकारी से भरी खबर लेकर आया है कि मार्च में किन सब्जियों  की खेती करना किसानों के लिए लाभकारी हो सकता  है।

भिंडी  

भिंडी मार्च-अप्रैल  में उगाई जाती है। इसकी खेती के लिए 25-35 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा माना जाता है। आमतौर पर भिंडी की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है।

खीरा

खीरे की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है।  खीरा में 95% पानी की मात्रा होती है, मौसम गर्म होने के बाद  मई-जून में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। खीरा मार्च-अप्रैल में अच्छी तरह ग्रो करता है, इसलिए बिना किसी परेशानी के मार्च-अप्रैल में इसकी खेती की जा सकती है।

लौकी या घिया

लौकी की खेती भी  मार्च माह में की जा सकती है।  लौकी या घिया की एक से अधिक किस्में होती हैं। इन किस्मों में कोयम्बटूर‐1, अर्का बहार, पूसा समर प्रोलिफिक, पंजाब गोल, पूसा समर प्रोलेफिक राउंड आदि  किस्मों का चयन कर मार्च या अप्रैल में इसकी खेती करने से बेहतर पैदावार होती है।

तोरई

मार्च में तोरई की खेती भी कर सकते हैं। तोरई की बुआई में एक हेक्टेयर के लिए करीब 3-5 किलोग्राम बीज  की आवश्यकता पड़ती है। अप्रैल  आते-आते बाजार में इसकी मांग बढ़ने लगती है। यह सामान्य लोगों की पसंदीदा हाेने  के साथ ही, स्वास्थ्यवर्धक सब्जी भी होती है।

करेला

हल्की दोमट मिट्टी करेले की खेती के लिए अच्छी होती है। करेले की बुआई दो तरीके से की जाती है– बीज से और पौधे से। मार्च  का महीना इसकी खेती करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

बैगन

बैगन की खेती भी मार्च- अपैल में ज्यादा होती है। फरवरी में नर्सरी में इसके पौधे तैयार किये जाते हैं। नर्सरी में पौधे तैयार होने के बाद दूसरा महत्वपूर्ण कार्य होता है इसे खेत में सही तरीके से लगाना। कम से कम एक से डेढ़ फुट पर लगाना पौधों की बाढ़ और फल दोनों के लिए अच्छा होता है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999