700 farmers will learn how to use Pusa Bio De Composer

पूसा बायो डी कम्पोजर के साथ प्रयोग विधि सीखेंगे 700 कृषक

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कृषि विभाग, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा शारदा विश्वविद्यालय में फसल अवशेष/पराली प्रबन्धन एवं श्री अन्न / मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी के साथ आगामी रबी अभियान के अन्तर्गत अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा किसानों से पराली प्रबन्धन पर वार्ता करते हुए फसल अवशेष न जलाने और जैविक खेती अपनाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में आये हुए लगभग 700 कृषकों को पूसा बायो डी कम्पोजर के साथ प्रयोग विधि का साहित्य वितरण किया गया।

Read More: Prez Smt. Droupadi Murmu hails Naresh Lal’s swachchta endeavours in Andaman

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर जनार्दन सिंह ने कृषि विभाग द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारी एवं समस्त सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कृषकों से अपनी आय में वृद्धि करने को कहा। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, गौतमबुद्धनगर विनोद कुमार द्वारा आगामी रबी में जनपद की बीज, उर्वरक एवं फसल सुरक्षा सम्बन्धी समस्त आवश्यकताओं से समय पर उपलब्धता होने के लिए आश्वस्त किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र गौतमबुद्धनगर के वैज्ञानिक डा विपिन कुमार द्वारा मोटे अनाज का महत्व एवं सम्बन्धित फसलों के तकनीकी जानकारी किसानों को दी गयी। जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से विभिन्न फल-फूल एवं सब्जी की फसलों पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी। जिला अग्रणी बैंक द्वारा जनपद के 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये।

Read More: Prez Smt. Droupadi Murmu hails Naresh Lal’s swachchta endeavours in Andaman

शारदा विश्वविद्यालय एग्रीकल्चर के डीन एवं प्रोफेसर प्रो डॉली बॉटल धर द्वारा पराली प्रबन्धन पर विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन अम्बा प्रकाश शर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों/फॉर्मों द्वारा 30 स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जनपद के 700 से अधिक कृषकों ने भाग लिया।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999