marigold flower

गेंदा के फूल की खेती बदल रही है किसानों की जिंदगी, एक एकड़ में हो सकता है लाखों का मुनाफा

नई दिल्ली। पारंपरिक खेती से ज्यादा कमाई अब बागवानी और फूलों की खेती से हो रही है। किसानों का रुझान भी अब बागवानी और फूलों की खेती तरफ हो रहा है। देश के कई हिस्सों में किसान अब गेंदे की फूल की खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बाजार में साल भर गेंदा के फूलों की मांग बनी रहती है।  पूजा- पाठ से लेकर सजावट तक बिना गेंदा के फूल के नहीं होते है। ऐसे में गेंदा फूल की खेती किसानों की जिंदगी को बदल रही है।

गेंदे की खेती के लिए  सब्सिडी

गेंदा फूल की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं। बिहार की ओर से मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत गेंदे की खेती किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है। बिहार सरकार के उद्यान विभाग के मुताबिक, एक हेक्टेयर में गेंदे लगभग 40,000 रुपये आती है जिसमें सरकार 70 प्रतिशत अनुदान दे रही है।

गेंदा ठंडी मौसम वाली फसल

गेंदा ठंडी मौसम वाली फसल है, ठंड के समय में गेंदे के फूलों की अच्छी पैदावार होती है। जलवायु के अनुसार  गेंदे की खेती मानसून, सर्दी और गर्मी तीनों मौसमों में की जाती है। फरवरी और जुलाई में गेंदा लगाने से अच्छा पैदावार होता है। लेकिन सितंबर में लगाए गए गेंदे की भी अच्छी उपज होती हैं।

गेंदे के किस्में

क्राउन ऑफ गोल्ड, फर्स्ट लेडी, स्पन गोल्ड, अफ्रीकन गेंदा क्लाईमेक्स, कोलेरेट, जुबली इंडियन चीफ, येलोसुप्रीम, क्रेकर जेक. फ्रेंच गेंदा येलो क्राउन, लेमन जैम, रस्ती लैड, लेमन रिंग, रेड हेड, बटर स्कोच, गोल्डी, फायर क्रॉस. उन्नत किस्म पूसा नारंगी, पूसा बसंती,संकर किस्म इंका, माया, एटलांटिक, डिस्कवरी इत्यादी प्रकार के गेंदे के किस्में हैं।

खेत को करें तैयार 

गेंदे के फूल की खेती करना चाहते है तो इसके लिए खेत को अच्छे से तैयार करना होगा। खेत में पानी का निकास होना चाहिए। क्योंकि जल जमाव होने पर गेंदे की पौधा सुख जाती हैं।  गेंदे के फूल की खेती के लिए मिटटी की pH 6 से 8 के बीच होनी चाहिए। इसके लिए खेत की मिटटी का निरिक्षण कृषि अनुसन्धान केंद्र से करवा सकते है। 2 से 3 बार खेत की जुताई करके जैविक खाद और DAP उर्वरक डालकर जुताई करनी है। यह गेंदे की अच्छी पैदावार के लिए जरुरी होता है।

पानी निकालने का करें  प्रबंध

गेंदे की खेती पूरे साल किया जा सकता है, इसमें ध्यान रखना है की बारिश के मौसम में गेंदे की खेत में पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। खेत में से पानी निकालने का प्रबंध होगा चाहिए बारिश के मौसम के लिए अलग गेंदे की एक किस्म है जिसे हजारिया कहा जाता है। जो जून जुलाई के महीने में बोई जाती है। ये किस्म खास बारिश के मौसम के लिए होती है।

1 एकड़ जमीन  साल  में 5 लाख तक की कमाई

गेंदे के फूल के रस का इस्‍तेमाल दिल के कई रोगों में होता है। इससे फूल से इत्र और अगरबत्‍ती बनाई जा रही है। अगर आपके पास एक एकड़ जमीन है तो आप हर साल 5-6 लाख रुपये  गेंदे की खेती से कमाई कर सकते हैं। एक एकड़ में हफ्ते 5 क्विंटल फूल की पैदावार होती। फूल की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक मिलती यानी हर हफ्ते 25 हजार के आस-पास कमाई हो सकती है। एक बार लगाने के बाद दो साल तक फूल छांटे जा सकते हैं।

 

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999