Pollution in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत पूरे दिल्ल में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का कहर भी जारी है। बीते सोमवार को दिल्ली की हवा सबसे खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक जनवरी 2024 की सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।

नए साल पर भी दिखी प्रदूषण का परत

रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। वहीं हल्की धुंध के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया।

कई इलाकों की हवा खराब

पिछले शनिवार और रविवार का दिन भी 14 इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में रही। 21 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक इलाके में खराब श्रेणी में रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मंगलवार को हवा उत्तर दिशा की ओर से चलेगी। हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

मुंडका सर्वाधिक प्रदूषित इलाका

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार , दिल्ली में रविवार को 14 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। मुंडका में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 424 रहा। पंजाबी बाग व नेहरू नगर में 422, आरके पुरम में 421, श्री अरबिंदो मार्ग में 418, सीरीफोर्ट में 414 व पटपड़गंज में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999