This farmer is earning Rs 10 lakh from gardening of guava and other fruits

अमरूद और अन्य फलों की बागवानी से 10 लाख कमा रहा है यह किसान

नई दिल्ली। बिहार राज्य के बांका जिले के रहने वाले एक किसान कृषि के क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहे हैं, नाम है अवधेश कुमार सिंह। जिले के रजौन प्रखंड के धनिया गांव के रहने वाले अवधेश सिंह कई सालों से अमरूद की बागवानी कर रहे हैं। इससे उन्हें बेहतर कमाई भी हो रही है। सिंह वीएनआर वैरायटी के अमरूद की खेती करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वे इससे एक साल में 10 लाख से अधिक की आमदनी करते हैं।
बिहार में लोग अपनी रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब अवधेश कुमार सिंह ने अमरूद की बागवानी करके इस धारणा को  बदल दिया है। इनकी बागवानी अन्य किसानों के लिए अनुकरणीय प्रेरणा बन रही  है।
अमरूद की बागवानी के साथ वे आम, लीची, केला सहित अन्य फलों की खेती कर रहे हैं।
किसान अवधेश कुमार सिंह का पहले खेती से कोई जुड़ाव नहीं था। वे ड्राईवरी कर जीवन-यापन करते थे। लेकिन कहते हैं न कि अगर कुछ करने का मन में संकल्प  हो तो असाधारण काम भी साधारण बन सकता है। इसी तरह जब उन्होंने फलों की बागवानी करने की ठान ली, तो धीरे-धीरे सब आसान हो गया।

यह भी पढ़ें – हिमाचल सरकार बागवानों को दे रही सेब का पौधा, करीब 30 हजार लाभान्वित

वीएनआर अमरूद का उत्पादन पूरे देश में होता हैं। यह सर्दी और गर्मी दोनों मौसमों में तैयार हो जाता है। यह दो साल के बाद फल देने लगता है। एक फल कम से कम 300 ग्राम का होता है। अमरूद की खेती करने पर अच्छी पैदावार भी मिलती है और बेहतर दाम भी मिलता है।

 

 

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999