The first step to fulfill this hobby is to choose a pot.

पौधे लगाने के लिए सही गमले का करें चुनाव

नई दिल्ली। आजकल अपने घर के आस-पास रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाना आम लोगों की पसंद होती है। इस शौक को पूरा करने के लिए सबसे पहला कदम होता है,  एक गमले का चुनाव करना। अगर आप सही गमले का चुनाव करते हैं, तो आपके घर के आस-पास का इलाका हमेशा हरा-भरा रहेगा। तो आज नर्सरी टुडे आपको बताने वाला है कि किस पौधे के लिए कैसे गमले का प्रयोग उपयोगी होता है। यदि गुलाब  को आप गमले लगाना चाहते हैं, तो मिट्टी या सीमेंट का गमला ही अधिक उपयुक्त रहेगा।  क्योंकि गुलाब को पानी की अच्छी निकासी चाहिए, जो मिट्टी या सीमेंट के गमले में ही हो सकती है।

बोनसाई  के लिए

बोनसाई लगाने के लिए उसके साइज के हिसाब से ट्रे-नुमा या तसलानुमा गमला अधिक उपयुक्त रहता है। बेलनुमा पौधों के लिए अधिक गहराई वाले गमले लेना बेहतर होता है।

मिट्टी के गमले

मिट्टी के गमले में जल की निकासी आसानी से होती है, इसीलिए ये सभी प्रकार के पौधों के लिए उपयुक्त होते हैं। इसमें गर्मियों में सिंचाई की अधिक जरूरत पड़ती है।

सीमेंट के गमले

इनसे लाभ यह है कि इनमें जल निकासी मिट्टी से कम लेकिन अन्य किस्म के गमलों से अधिक अच्छी होती है।

प्लास्टिक के गमले

प्लास्टिक का अच्छी क्वालिटी वाला गमला लंबे समय तक चल जाता है। वज़न में हल्का होने के कारण इसे छतों या बालकनी में रखा जा सकता है। यह कम सिंचाई मांगता है।

ग्रो बैग

कंटेनर गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग का महत्त्व काफी बढ़ गया हैं, जिनमें आप अपने पसंदीदा प्लांट्स लगा सकते हैं। ये ग्रो बैग्स विभिन्न प्रकार एवं आकार में आते हैं, जो टेरेस या आउटडोर गार्डन में लगभग सभी प्रकार के फल,फूल, सब्जियां या अन्य पौधे लगाए जा सकते हैं।

थर्मोफॉर्म गमला

थर्मोफॉर्म गमले का का उपयोग बालकनी, टेरेस या इनडोर प्लांटिंग के लिए कर सकते हैं। इन गमलों का टेराकोटा रंग, थर्मोफॉर्म पॉट को घर की सजावट के लिए सबसे बेस्ट है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999