You must have seen many types of flowers.

क्या आप जानते हैं सबसे सुगंधित फूल के बारे में?, इसे गमले में भी उगा सकते है

नई दिल्ली। आपने तो कई प्रकार के फूलों को देखा होगा। यह गार्डन की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ देवताओं को भी प्रिय होता है। भारत में अनेक प्रकार के खूबसूरत और मनमोहक फूल होते है। लेकिन क्या आप  जानते है सबसे सुगंधित पुष्प के बारे में। तो नर्सरी टुडे आज आपको बता रहा है, सबसे सुगंधित पुष्प चंपा के बारे में तो आइए जानते है।

चंपा फूल की खुशबू संसार के सभी फूलों की खुशबू से बेहतर मानी जाती है। घर के आसपास लगाए जाने वाला यह पौधा सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

चंपा का पौधा लगाने के लिए आवश्यक सामग्री

नर्सरी में तैयार चंपा का पौधा

खाद

गमला

पानी

गमले में लगाने की विधि 

सबसे पहले  गमले में चंपा के पौधे के लिए अच्छी तरह से मिट्टी तैयार करें। इसमें  कोको-पीट और वर्मीकम्पोस्ट मिक्स कर लें और दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।

मिट्टी को गमले में रख दें। इसके बाद चंपा के पौधे मिट्टी के अंदर दबा दें।

समय-समय से गमले में पानी डालना जरुरी है। उचित मात्रा में गमले में अच्छी तरह से पानी डाल दें।

भगवान शंकर को है प्रिय

चंपा भगवान शंकर का सबसे प्रिय पुष्प है। मान्यता है कि यह पुष्प समुद्र मंथन के दौरान रत्न के रूप में प्रकट हुआ था। इसकी खुशबू संसार के सभी फूलों की खुशबू से बेहतर मानी जाती है। यह सुख और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

आयुर्वेद में वर्णन 

चंपा के फूल, पत्ते और छाल कई रोगों में सहायक होता है। इसका वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है। इसके पत्तों का रस पीने से पेट की कई सारी बीमारी दूर होती है। खुजली को मिटाने के लिए भी चंपा का पुष्प फायदेमंद साबित होता है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999