Top Winter Season Flower: Make your garden smell better with these flowers in winter season!

Top Winter Season Flower: सर्दियों के मौसम में इन फूलों से महकाएं अपनी बगिया!

हर साल की तरह जाड़ों के मौसम ने हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है, और शायद ही कोई ऐसा हो जो जाड़ों की इन गुनगुनाती धूप में अपनी बगिया में बैठकर चाय की चुस्कियों का आनंद न लेना चाहता हो। ऐसे में यदि आपकी बगिया में चारों तरफ फूल ही फूल हो तो बात ही क्या! इसलिए हम नर्सरी टुडे में आपको बता रहे हैं शीतकालीन फूलों के बारे में जिन्हें आप बस थोड़ी सी लगन और देखभाल के साथ इन सर्दियों में उगा सकते हैं। इन फूलों को उगाना काफी सरल है और ये आपके गार्डन की शोभा बढ़ा कर आपको एक मनमोहक वातावरण प्रदान करते हैं।

कैलेंडुला फ्लावर (Calendula Flowers)

कैलेंडुला जाड़ों में उगाया जाने वाला एक अद्भूत फूल का पौधा है। इसे पॉट मैरीगोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा ठंडी जलवायु परिस्थितियों में ही फूलता है और जीवित रह सकता है। इसे सर्दियों के मौसम में ग्रो करने के लिए सीधी धूप की जरुरत होती है। कैलेंडुला पौधे में सुंदर, पीले-नारंगी रंग के फूल खिलते हैं।

पेटूनिया फ्लावर (Petunia Flowers)

पेटुनिया एक वार्षिक शीतकालीन पौधा है। पेटुनिया विभिन्न रंगों, आकारों के होते हैं। रंग बिरंगे फूल उत्पन्न होने के कारण इनका उपयोग घरों की सजावट में किया जाता है। इन पौधों को घर पर गमले में उगाना बहुत आसान है, इनके बीजों को अंकुरित होने के लिए पर्याप्त मात्रा में धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है।

पैन्सी फ्लावर (Pansy Flowers)

पैन्सी (Pansies) सर्दियों में खिलने वाले सुंदर फूल के पौधे होते हैं, जो अधिक ठण्ड में अच्छी तरह ग्रो कर सकते हैं। इनके फूल अनके रंगों में तितली के आकार के होते हैं। यह पौधे बहुत कम बढ़ते हैं अर्थात छोटे हैं जिसके कारण इन्हें छोटे गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। पैन्सी फ्लावर प्लांट छाया में भी अच्छी तरह से विकसित हो सकते हैं।

एलिस्सुम या एलिसम फ्लावर (Alyssum Flowers)

कम बढ़ने वाले पौधों में शामिल एलिसम सबसे सुंदर फूल का पौधा है, जिसपर खिले हुए फूल बगीचे में बिछी कालीन की तरह प्रतीत होते हैं। एलिसम का फूल सुंदर सफेद रंग या हल्का नीला रंग का, स्मूथ तथा शहद के समान सुगंध वाला होता है। इसके पौधे को बहुत कम पानी और उर्वरक देने की आवश्यकता होती है तथा सूखे की स्थिति में भी यह फ्लावर प्लांट जीवित रह सकता है।

अंतिरर्हीनुम फ्लावर (Antirrhinum Flowers)

आमतौर पर अंतिरर्हीनुम फ्लावर प्लांट को स्नैपड्रैगन फ्लावर (Snapdragon) या भारत में डॉग प्लांट (Dog plant) के नाम से भी जाना जाता है। यह शीतकालीन फूल का विदेशी पौधा है, जो सर्दियों में फूलता है। लाल रंग के पीले और सफेद रंग के फूल सजावटी उद्देश्यों के लिए भी उपयोगी होते हैं। Antirrhinum सीड्स को खरीदकर आप अक्टूबर, नवंबर के महीने में गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

एस्टर फ्लावर (Aster flower)

डेज़ी (daisy) फ्लावर के समान दिखाई देने एस्टर फ्लावर बारहमासी पौधे (perennial plants) हैं। एस्टर के फूल विभिन्न आकारों और रंगों में उपलब्ध होते हैं।

कार्नेशन फ्लावर (Carnation Flowers)

सर्दियों में लगाए जाने वाले रंगीन और सुगंधित फूलों के पौधों में कार्नेशन फ्लावर प्लांट को शामिल किया जा सकता है। हालाँकि कार्नेशन फ्लावर प्लांट को आप बारहमासी (perennially) रूप से विकसित कर सकते हैं। कार्नेशन फ्लावर की कुछ किस्में द्विवार्षिक (biennial) या वार्षिक होती हैं, जिन्हें ग्रो करने के लिए उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है।

डहेलिया फ्लावर ( Dahlia Flowers)

डहेलिया एक वार्षिक पौधा है, जो लगभग पूरे साल फूल सकता है। आमतौर पर यह पौधा सुबह की धूप और कम हवा वाले क्षेत्रों में अच्छी तरह से ग्रो करता है। यह सर्दियों में जीवित रह सकते हैं, लेकिन इन पौधों को ओवरविन्टरिंग से बचने के लिए निरंतर देखभाल और छंटाई की आवश्यकता होती है।

नैस्टर्टियम फ्लावर (Nasturtium Flowers)

यदि आप सर्दियों के मौसम में घर के अन्दर, बाल्कनी में फूल के पौधे को ग्रो करना चाहते हैं, तो नास्टर्टियम या नैस्टर्टियम फ्लावर का पौधा उगाना सबसे बेहतर होता है। क्योंकि इस पौधे के फूल और पत्तियां खाने योग्य होती हैं। इसके अलावा, नैस्टर्टियम फूलों का चमकीला रंग और मनमोहक सुगंध सम्पूर्ण वातावरण को सुखद बना देती है।

कॉसमॉस फ्लावर (Cosmos Flowers)

यदि आप शरद ऋतु (सितंबर से दिसंबर) में खिलने वाले फूलों के पौधे लगाने पर विचार कर रहें हैं, तो आप कॉसमॉस फ्लावर के पौधे को घर पर गमले में ग्रो कर सकते हैं। कॉसमॉस फ्लावर का पौधा कम पानी और पूर्ण सूर्यप्रकाश की उपस्थिति में भी अच्छी तरह ग्रो कर सकता है, लेकिन यदि इस पौधे को अधिक पानी दिया जाए, तो इसमें कम फूल आ सकते हैं।

जिन्निया फ्लावर ( Zinnia Flowers)

जिन्निया, डेज़ी परिवार के अंतर्गत सूरजमुखी पौधों की एक प्रजाति है। जिसे भारत में सबसे अच्छे शीतकालीन फूलों के पौधों में से एक माना जाता है। जिन्निया को अक्सर बालकनियों और छतों पर कंटेनरों में उगाया जाता है। आप जिन्निया को फरवरी-मार्च के महीनों में या अक्टूबर और नवम्बर जीनिया उगा सकते हैं, क्योंकि जिन्निया बीज को अंकुरित होने के लिए थोड़े गर्म तापमान की आवश्यकता होती है। लगभग 45 से 50 दिनों के बाद जिन्निया के फूल खिलने लगते हैं।

स्वीट पी फ्लावर (Sweet Pea Flowers)

सर्दी के मौसम में खिलने वाले फूलों में स्वीट पी एक विदेशी फूल है। यह एक वार्षिक शीतकालीन फूल का पौधा है, जो 1 से 2 मीटर की ऊँचाई तक बढ़ता है, और इसे उपयुक्त सहारे की आवश्यकता होती है। स्वीट पी फ्लावर का पौधा ठंडी जलवायु में अच्छी तरह से फलता-फूलता है। विभिन्न रंगों में उपलब्ध ताजगी भरे सुगंधित फूलों के कारण, आप स्वीट पी फूल के पौधे को सर्दियों में अपने घर पर गमले में उगा सकते हैं।

फ्लॉक्स फूल (Phlox Flowers)

आमतौर पर गर्म जलवायु में (अर्थात रात का तापमान 20°C से 25°C होने पर) उगाए जाने वाला फ्लॉक्स फूल का पौधा सर्दियों में फूलता है तथा इसको ग्रो करने के लिए गहन देखभाल की आवश्यकता होती है। अधिक ठण्ड से बचाव के लिए पौधे के चारों ओर मल्चिंग (Mulching) करने की आवश्यकता होती है। फ्लॉक्स फूल की विभिन्न किस्में होती हैं, जो पूर्ण सूर्यप्रकाश और अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ मिट्टी में ग्रो करता है।

कॉर्नफ़्लावर (Cornflower)

कॉर्नफ्लॉवर पौधे आम तौर पर सजावटी के रूप में काम करते हैं लेकिन कुछ पाक उपयोग भी होते हैं। यह वार्षिक रूप से फूलने वाला पौधा है, जिसे ग्रो करने के लिए पूर्ण सूर्य की आवश्यकता होती है। हालांकि कॉर्नफ्लॉवर प्लांट का छोटा अंकुरित पौधा ठंड को भी सहन कर सकता है।

सिनेरेरिया फ्लावर (Cineraria Flowers)

सिनेरेरिया एक वार्षिक रूप से फूलने वाला पौधा है, जो अलग-अलग रंगों के फूल में उपलब्ध है। यह फूल का पौधा ठंडे तापमान में वृद्धि कर सकता है लेकिन इसके लिए छाया (shade) की जरूरत होती है। लेकिन यह फ्रीजिंग तापमान का सामना करने में सक्षम नहीं होगा।

वर्बेना (वेरबेना) फूल (Verbena Flowers)

वेरबेना फूल का पौधा सूर्य-प्रेमी होता है, अर्थात इसे पर्यात मात्रा में धूप की आवश्यकता होती है। यह ठंडी जलवायु में अच्छी तरह विकसित हो सकता है। वे विभिन्न रंगों जैसे लाल, बैंगनी, सफेद, गुलाबी इत्यादि रंगों में उपलब्ध है।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999