good income by planting mahogany

महोगनी की खेती से बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं किसान

नई दिल्ली। आज के दौर में किसान अधिक लाभ कमाने के लिए परंपरागत  खेती  से दूर हो  रहें हैं।  किसान अब  आधुनिक खेती को अपनाने लगे हैं। अगर आप भी बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो, महोगनी का पेड़  लगाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसे तैयार होने में करीब 12 साल का समय लगता है। यह पेड़ बड़ा हो जाए, तो इससे आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। बता दें कि महोगनी पेड़ की लकड़ी लंबे समय तक चलती है। इस पेड़ में कीड़े नहीं लगते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसपर पानी का कोई असर नहीं होता है। इसके अलावा यह पेड़ करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सरलता से सह सकता है। महोगनी पेड़ की लकड़ी लंबे समय तक चलती है।

महोगनी पर्णपाती वृक्ष है। महोगनी वृक्ष की लकड़ी से फर्नीचर, और लकड़ी के अन्य बस्तुओं का निर्माण किया जाता हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसके पत्तों का उपयोग मुख्य रूप से कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित कई प्रकार के रोगों में होता है।

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार  यह पांच वर्षों में एक बार बीज देता है। जिसकी बाजार में कीमत काफी अधिक होती है। महोगनी के बीज बाजार में लगभग एक हजार रूपए प्रतिकिलो तक बिकते है। इसके पौधे  नर्सरी में भी तैयार किए जाते हैं। अगर आप इसे लगाना चाहते हैं, तो आप नर्सरी से खरीद कर लगा सकते हैं।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999