difference between orange and tangerine

जानें संतरा और कीनू में अंतर क्या है?

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में फलों का उत्पादन अधिक होती है, ठंड के मौसम में लोग संतरे और कीनू खूब खाते हैं। इस मौसम में संतरे और कीनू दोनों का उत्पादन काफी ज्यादा होती है। लेकिन आज संतरे और कीनू में अंतर नहीं समझ पाते और इन्हें एक ही समझकर खा लेते हैं। क्या आप भी उनमें से एक हैं जो संतरे और कीनू में अंतर नहीं समझते तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं कीनू और संतरे में क्या अंतर है।

संतरा और कीनू में प्रमुख अंतर

संतरे की उत्पत्ति कई साल पहले एशिया में हुई थी। आज, फ्लोरिडा और साओ पाउलो, ब्राजील में भी संतरे का उत्पादन किया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि संतरे दो फलों के हाइब्रिड्स हैं-पोमेलो और मैंडरिन।

इसे सबसे पहले फ्लोरिडा में उगाया गया था, 1800 ई. में इसे कीनू नाम दिया गया क्योंकि इसे मोरक्को के टैंगियर शहर में सबसे पहले इंपोर्ट किया गया था। अमेरिका में इसे मैंडरिन्स के नाम से जाना जाता है।

कीनू और संतरा दोनों का ही छिलका लगभग एका जैसा होता है। हालांकि, संतरे की त्वचा कड़ी होती है।

कीनू में पानी की मात्रा ज्यादा होती है (85%) और कार्ब्स सिर्फ 4% होते हैं और इसमें सिर्फ 4 कैलोरी होती है। इसी तरह, संतरे में भी पानी की मात्रा (87%) होती है और कार्ब्स 4% ही होते हैं।

संतरा और कीनू दोनों दिखने में एक जैसे होते हैं। कीनू और संतरा दोनों साइट्रस फ़ैमिली में आते हैं। दोनों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

संतरे और कीनू में अंतर की बात करें तो संतरे का छिलका ज्यादा  पतला होता है और वजन में भी हल्का होता है। जबकि कीनू का छिलका थोड़ा मोटा और काफी भारी होता है।

कीनू की ऊपरी सतह थोड़ी चिकनी होती है, लेकिन संतरे की ऊपरी सतह कीनू की अपेक्षा खुरदरी होती है। कीनू संतरे से थोड़ा सस्ता होता है। कीनू भारत के हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब में बड़ी मात्रा में उगाया जाता है।

कीनू के फायदे

कीनू में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है। यह उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद करता है।

कीनू में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है।

इनमें विटामिन सी और बी6 होता है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।

कीनू में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कुछ बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

संतरे के फायदे

संतरे में विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है

संतरा फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद करता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999