Marigold Farming : गेंदे के फूल की खेती से किसानों को हो रहा है जबरदस्त मुनाफा, मिट्टी भी हो रही है उर्वरक

Marigold Farming : गेंदे के फूल की खेती से किसानों को हो रहा है जबरदस्त मुनाफा, मिट्टी भी हो रही है उर्वरक

नई दिल्ली। आज के दौर में लोगों का रुझान बागवानी व खेती की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन आजकल लोग पारंपरिक खेती करने की बजाए नए नए तरह के प्रयोग करने पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि परंपरागत खेती से किसानों को अब उतना लाभ प्राप्त नहीं होता। एक बुजुर्ग किसान बताते हैं कि पारंपरिक खेती के दौरान इतनी तरह की केमिकल युक्त खादों का इस्तेमाल होता है जिससे खेती की मिट्टी प्रदूषित होती है और उनकी उर्वरा शक्ति नष्ट होती जाती है। किसान परंपरागत खेती से सिर्फ अपने सालभर के खाने भर के अनाज की उपज कर पा रहे हैं( ऐसे में जो किसान नौकरी नहीं करता उसके लिए आमदनी का स्रोत नहीं कुछ तो होना चाहिए। ऐसे में इस बदलते दौर में लोगों ने कई तरह की नई नई चीजों की खेती की ओर रुख किया है। इन्हीं में से एक है गेंदे के फूल की खेती। कई किसानों ने अपने खेत में गेंदे के फूल की खेती शुरू की है जिससे उन्हें काफी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

फूलों की खेती से होता है वातावरण सुगंधित

अपने खेतों में विगत कुछ सालों से गेंदे के फूल की खेती करने वाले एक किसान ने बताया कि गेंहू और चावल की खेती करने से हमारा घर परिवार नहीं चल पा रहा था। उसके बाद हमने गेंदे के फूल की खेती शुरू की। इस खेती के कारण गांव के आसपास का वातावरण भी सुंगधित रहने लगा और हमारी अच्छी खासी कमाई भी हो रही है।

हर सीजन में होती है करीब पचास हजार रुपए की बचत

गेंदे के फूल की खेती करने वाले किसान बताते हैं कि इस फूल की खेती 60 दिन की होती है। हर चौथो दिन फूल की तुड़ाई की जाती है। एक बीघे से हर सीजन में करीब पचास हजार रुपए की बचत हो जाती है। फूलों की पैदावार करने से घर का खर्चा ठीक तरह से चल जाता है।

साल में चार बार कर सकते हैं खेती

गेंदे के फूल की खेती की सबसे अच्छी बात ये है कि आप साल में चार बार इसकी खेती कर सकते हैं। यह खेती बहुत कम लागत में शुरू हो जाती है और साल भर में इससे ठीक ठाक आमदनी हो जाती है।
साल में तीन से चार बार
गेंदे के फूल के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि यह साल में तीन से चार बार आप इसकी खेती कर सकते हैं. यह खेती कम लागत में शानदार लाभ देती है.

बढ़ती है मिट्टी की उर्वरा शक्ति

गेंदे के फूल की खेती की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका खेती करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। जिससे किसानों को दोहरा फायदा मिलता है।

जाड़े के दिनों में होता है अच्छा मुनाफा

ठंड के समय गेंदे के फूल की कीमत 70 रुपये प्रति किलों से भी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आप यदि आधा एकड़ भी गेंदे के फूल की खेती करते हैं, तो आराम से एक बार तोड़ने पर 1.2 क्विंटल से लेकर 2 क्विंटल तक निकल जाएगा।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999