A two-day training program for gardeners was organized at Kinnaur Agricultural Science

बागवानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली।हिमाचल प्रदेश के किन्नौर कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को बागवानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बागवानों को शुष्क शीतोष्ण फलों की सिधाई और काट-छांट के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में बागवान समुदाय को शिक्षित किया गया। प्रशिक्षण समन्वय डां अरुण कुमार ने फलों की गुणवत्ता और उत्पादकता में वैज्ञानिक प्रबंधन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बागावानों को शीतोष्ण फलों के रोग प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बागवानों को वैज्ञानिक बागवानी के बारे में विस्तार से बताया गया।

किसानों को पेड़ों की सिधाई, काट-छांट, नए पौध से बड़े फलदार पेड़ों की वैज्ञानिक सिधाई की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने प्रणालियों के महत्व को कैंकर कम कर स्वस्थ पौधों और बेहतर गुणवत्ता उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उसके महत्व को समझाया। शीतोष्ण फलों में परागण प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी के बारे में बागवानों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बागवानी में मधुमक्खियों की भूमिका पर जोर दिया गया।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999