A woman from Kerala has done wonders in the field of gardening

छत पर 20 वर्षों से बागवानी कर रही है केरल की यह महिला

नई दिल्ली। केरल के रहने वाली एक महिला ने बागवानी के क्षेत्र में कमाल किया है। प्रदेश के कोट्टायम के रहने वाली रेमा देवी ने अपने घर के आसपास जैविक विधि से सब्जियां और फल की खेती कर रही हैं।  उन्होंने पहली बार अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए सब्जियों की खेती की, लेकिन पिछले कुछ सालों में बागवानी के प्रति उनका जुनून इतना बढ़ गया कि यह उनके आय का अच्छा स्रोत बन गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार रेमा देवी ने बागवानी करने का तरीका अपनी दादी से सिखा था। उनकी दादी एक माली थीं और बहुत सारी सब्जियां उगाती थीं। आज रेमा लगभग हर चीज़ घर पर उगाती हैं।  चाहे वह फल हों या सब्जियां सभी जैविक तरीकों से करती है।

20 वर्षों से कर रही बागवानी

रेमा देवी 20 वर्षों  से  छत पर बागवानी कर रही है। उन्होंने अपने बागवानी के शौख को लोगों के बीच में शेयर करने के लिए  अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। इससे वह बागवानी करने में लोगों की मदद करती हैं। रेमा सब्जियों के बीज लोगों के बीच बांटती भी हैं। रेमा का मानना है कि छत पर बागवानी बहुत ही टिकाऊ तरीकों से और कम लागत में की जा सकती है। आज वह अपनी बागवानी से अच्छी कमाई कर रही हैं। वे अपने फलों और सब्जियों को सोशल मीडिया पर बेचती हैं। सब्जियों की किस्म और उपलब्धता के आधार पर इन बीजों की कीमत 25 रुपये से 40 रुपये प्रति पैकेट के बीच होती है। वह हर महीने लगभग 60,000 रुपये कमा रही हैं।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999