The 69th Inter Divisional Flower Exhibition was organized in Firozpur Division of Northern Railway.

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल की पुष्प-प्रदर्शनी में दिखा फूलों का अनोखा संसार

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 69वीं अंतर मंडलीय पुष्प-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक  शोभन चौधरी ने किया। उत्तर रेलवे द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जोन के सभी रेलवे मंडल ने भाग लिया। प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले पांच मंडलों से विभिन्न तरह के फूलों का  प्रदर्शन किया गया, जिसमें दिल्ली मंडल, फिरोजपुर मंडल, अंबाला मंडल शामिल रहे। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के फूलों की 200 से अधिक किस्में बहुत आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई थीं, जहां फूलों की रंग-बिरंगी छटा का लोगों ने दीदार किया।

अनेक फूल रहे आकर्षण  के केंद्र 

उत्तर रेलवे की ओर से आयोजित पुष्प-प्रदर्शनी में पांच मंडलों–  फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद व लखनऊ मंडल के पुष्प प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में ग्रुप बनाकर फूलों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में गुलाब, चमेली, डहेलिया, गेंदा, सदाबहार, सोनिया, नागकेसर, नागफनी, डेलिया, लिली सहित 200 तरह के फूलों का प्रदर्शन किया गया। रेलवे की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली पुष्प-प्रदर्शनी के आयोजन का अवसर इस बार फिरोजपुर को मिला।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999