A workshop on natural gardening was organized on Wednesday in Shimla, Himachal Pradesh.

सेब की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन 

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रकृतिक तरीके से बागवानी करने के लिए बुधवार को  एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख विषय सेब बागवानों  में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के बागवानी विभाग की वैज्ञानिक डॉ. उषा शर्मा ने बागवानों को प्राकृतिक खेती की विधि बताई। किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. उषा शर्मा ने बताया कि वह चार साल से प्राकृतिक  विधि से सेब  की बागवानी पर शोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस शोध में उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल रहा है और आज बंजर भूमि में  लगाया गया सेब का बाग भी अच्छी पैदावार देने लगा है।

इस अवसर पर कृषि अर्थशास्त्री डॉ. मनोज गुप्ता ने बागवानों को प्राकृतिक खेती के ऊपर विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं की ओर से किए गये कई अध्ययनों की जानकारी दी। इस कार्यशाला में बागवानों ने अपनी निजी समस्याओं को बागवानी विभाग के वैज्ञानिकों के समक्ष रखा। कार्यशाला के आयोजक बागवानी विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. देवीचंद कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद किसानों-बागवानों को प्राकृतिक खेती से अवगत कराना था।

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999