There is always a demand for pear in the market.

कैसे करें नाशपाती की खेती, कितनी होती है कमाई

नई दिल्ली। आज के बदलते समय में किसान कई प्रकार के फलों की बागवानी कर रहे हैं। इससे उनकी कमाई भी ज्यादा हो रही है। आम, सेब, अंगूर यह कुछ ऐसे फल हैं, जो कुछ ज्यादा ही पसंद किए जाते हैं। फलों की खेती से किसानों को बेहतर कमाई भी हो रही है। तो , आज नर्सरी टुडे जिस फल की जानकारी लेकर आया है, वह है नाशपाती। नाशपाती की मांग बाजार  में हमेशा बनी रहती है। लोग इसे  खाना भी खूब पसंद करते हैं। इसे कुछ लोग दवा के तौर पर भी लेते हैं। आयुर्यवेद के मुताबिक यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी  ठीक रहता है।

अब जानिए, नाशपाती  की खेती कैसे करनी चाहिए, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कैसे इससे मुनाफा कमाया जा सकता है।

नाशपाती की खेती के लिए  मिट्टी

नाशपती की खेती के लिए दोमट तथा गहरी मिट्टी उत्तम मानी जाती है। मिट्टी का पीएच मान 7 से 8.5 के बीच का होना चाहिए।

नाशपाती की उन्नत किस्में

नाशपाती की खेती उसकी उन्नत किस्मों के बीज या पौधे से करना लाभकारी होता है। उन्नत किस्माें में लेक्सटन सुपर्ब, थम्ब पियर, शिनसुई, कोसुई, सीनसेकी और अर्ली चाईना आदि प्रमुख हैं।

नाशपाती की खेती के लिए मौसम

नाशपाती की खेती गर्म आर्द्र उपोष्ण मैदानी क्षेत्रों से लेकर शुष्क शीतोष्ण व ऊँचाई वाले क्षेत्रों में की जाती है। इसके फलों के अधिक उत्पादन के लिए 10 से 25 डिग्री  का तापमान अनुकूल माना जाता है।

नर्सरी से लाएं बेहतर पौधे 

नर्सरी से नाशपाती के पौधों को खरीद कर इसे अपने खेत में लगा सकते हैं। पौधों के बीच 8×4 मीटर का फासला अवश्य रखें। खेत को अच्छी तरह से समतल करें और पानी के निकास के लिए हल्की ढलान दें।

कितनी होती है कमाई 

नाशपाती के एक पेड़ से फलों की पैदावार चार से पांच क्विंटल के बीच  होती है। इस तरह इसका एक एकड़ में बाग लगाने से 400 से 700 क्विंटल नाशपाती का फल प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत 50 रुपये किलो से ज्यादा होती है। एक सीजन में एक एकड़ में लगभग 10 लाख तक की कमाई हो सकती है।

नाशपाती की खेती करने वाले प्रदेश

नाशपाती की खेती वाले प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भारत में नाशपाती की 20 से अधिक किस्मों की खेती किया जाता है।

 

 

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999