People are fond of decorating the area around their house with colorful flowers

पौधों के शौक़ीन हैं, तो मार्च में लगाए यह पौधा हरा -भरा रहेगा गार्डन

नई दिल्ली। लोगों को शौक होता है कि घर के आस-पास का इलाका रंग-बिरंगी फूलों से सजा हो। सभी लोग चाहते हैं, कि उनके घर पर एक गार्डन हो। इसके लिए मार्च का समय सबसे बेहतर माना जाता है। इस महीने में ठंड कम होती है और अच्छी-खासी धूप भी निकलती है। इसके साथ बसंत ऋतु का आगमन भी हो जाता है। तो आज नर्सरी टुडे आपको बताने जा रहा है कि आप कैसे मार्च में अपने घर के आस-पास रंग-बिरंगी फूलों को लगा सकते हैं।

कॉसमॉस

कॉसमॉस का फूल देखने में काफी खूबशुरत होता है। मार्च में इसे लगाने से यह जल्दी विकास करता है। इसके चार रंग के फूल होते हैं। जो गार्डन की सुंदरता को बढ़ाते हैं। सही से इसकी देखभाल किया जाए तो यह सालों भर फूल देता हैं। आज नर्सरी से खरीद कर अपने गार्डन में कॉसमॉस का पौधा लगा सकते है।सूरजमुखी

मार्च सूरजमुखी के फूलों लिए भी बेहतर समय होता है। अगर आप सूरजमुखी से अपने घर को सजाना चाहते है। तो अपनी बगिया को, तो ये एकदम बेस्ट टाइम है इसके बीजों की रोपाई के लिए। ऐसे मौसम में सूरजमुखी का पौधा आसानी से लग जाता है और तेजी से बढ़ने भी लगता है। कुछ ही वक्त बाद इसमें फूल भी आने लगते हैं।

सदाबहार

सदाबहार का पौधा तो आसानी से लग जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। सही पानी, मौसम और देखभाल की कमी से ये पौधा मर भी जाता है। लाल, पिंक, सफेद जैसे और भी कई रंगों में मौजूद सदाबहार के पौधों को आप मैर्च के मौसम में लगाते है तो यह साल भर फूलों से फरा रहेगा।

लिली, डैफोडील्स और ट्यूलिप

लिली, डैफोडील्स और ट्यूलिप सभी वसंत ऋतु में बढ़ सकते हैं और खिल सकते हैं। लिली, डैफोडील्स और ट्यूलिप बल्बों से उगाए जाते हैं और इन्हें मार्च में लगाया और दोबारा लगाया जा सकता है।

गुलाब के फूल

मार्च गुलाब के पौधे लगाने का सही समय है और उगाए गए गुलाबों की छंटाई वसंत ऋतु में भी की जा सकती है। स्थानीय नर्सरी और उद्यान केंद्रों में सर्वोत्तम गुलाब का पौधा मिलता है ।

 

sosyal medya reklam ajansları en iyi sosyal medya ajansları medya ajansları istanbul reklam ajansları istanbul reklam ajansları reklam şirketleri en iyi reklam ajansları en ünlü reklam ajansları en iyi ajanslar listesi
slot gacor scatter hitam scatter hitam pgslot bewin999